फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   As soon as Shri Krishna was born, Jai Kanhaiya Lal Ki resonated...

Jaunpur News: श्री कृष्ण का जन्म होते ही गूंजा जय कन्हैया लाल की...

Sun, 17 Aug 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
As soon as Shri Krishna was born, Jai Kanhaiya Lal Ki resonated...
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सजाई गई रंगोली  स्रोत सूचना विभाग
जौनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। देर रात जय कन्हैया लाल के जयकारे से देवालय गूंजते रहे।
विज्ञापन

मंदिर में भजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिरों में भव्य झांकी सजाई गई। रात बारह बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठे। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सभी थानों पर जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर में पुलिस लाइन परिसर में एसपी कौस्तुभ की अध्यक्षता में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण की झांकी देखने के लिए भक्तों की भीड़ रही। लाइन बाजार थाना परिसर में जन्माष्टमी मनाई गई।
विज्ञापन

खुटहन : थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के देखरेख में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। सुबह सात बजे से भजन संकीर्तन रात 12 बजे तक चलता रहा। शाहगंज। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ जगह-जगह आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। भक्तों में उत्साह का माहौल है और पूरा नगर कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। सिकरारा, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर, जंघई, महराजगंज, तेजीबाजार, गौराबादशाहपुर, जलालपुर, सरकोनी, जफराबाद, करंजाकला, केराकत, चंदवक, नेवढ़िया आदि में भी जन्माष्टमी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्शा। ब्लाॅक के कर्तिहां गांव स्थित बाबा भंवरवीर मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर कजरी दंगल का आयोजन हुआ। परंपरागत सुर और ताल से सजे इस कार्यक्रम में भदोही से आए गायक विष्णु यादव और प्रयागराज की लोकगायिका लक्ष्मी सागर के बीच दंगल हुआ। लक्ष्मी सागर ने कजरी के बोलों के माध्यम से इंद्रलोक की उर्वशी के नृत्य की कथा छेड़ी तो श्रोता गहरे भावलोक में डूब गए। वहीं विष्णु यादव ने अपनी खास शैली में लोकगीत कजरी की मिठास बिखेरी।

मडियाहू : कोतवाली परिसर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर को झालरों से सजाया गया था। जन्माष्टमी पर्व पर भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा की गई। पुलिस कर्मियों ने भजन कीर्तन कर प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed