फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Artists will get a chance to hone their talent in Jaunpur Mahotsav

Jaunpur News: जौनपुर महोत्सव में कलाकारों को प्रतिभा निखारने का मिलेगा मौका

Fri, 07 Mar 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Artists will get a chance to hone their talent in Jaunpur Mahotsav
जौनपुर। शाही किला में 10 मार्च से 12 मार्च तक प्रस्तावित तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के तैयारी के संबंध में एक बैठक खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के सिपाह स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कमलेश निषाद ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि जौनपुर महोत्सव के मंच के माध्यम से जनपद के कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। महोत्सव में 500 से अधिक जोड़े का सामूहिक विवाह माध्यम से विधि-विधान से विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों एवं माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। महोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें जनपद व देश के नामी कवि भाग लेंगे। इसमें सांसद व अभिनेता रविकिशन, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ व आम्रपाली दुबे, बॉलीवुड सिंगर वरदान सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार वालों, शहीद के परिवार वालों को सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारिता, कला, संस्कृति, गायन, शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि डाॅ.रामसूरत मौर्या, प्रतिनिधि अजय सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, प्रदीप तिवारी, अमित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed