करंजाकला। विकास खंड करंजाकला में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 से अधिक गांवों में विकास के लिए 3.75 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इन गांवों में सड़कों, नालियों, लाइट और शौचालय निर्माण का कार्य होगा। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि प्रस्ताव पारित होने के साथ ही जल्द विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
ब्लॉक प्रमुख पूनम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि हर गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, एडीओ कृषि मुकेश कनौजिया, एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव, एडीओ को-ऑपरेटिव विपिन यादव, सचिव नागेंद्र यादव, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।