{"_id":"6a4d41d85992a08cc00d54d0","slug":"apply-online-for-hajj-by-july-20-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-158540-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 20 जुलाई तक करें हज के लिए ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 20 जुलाई तक करें हज के लिए ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता ने बताया कि हज आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने हज-2027 की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन हज आवेदन के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट व हज सुविधा एप पर 20 जुलाई तक आवेदन कर दें।
हज ई-सुविधा केंद्र मदरसा जामिया मोमिना लिल बनात सिपाह, जौनपुर में बनाया गया है। जहां से निशुल्क आवेदन किए जा सकेंगे। हज 2027 आवेदन के लिए पासपोर्ट मशीन पठित होना चाहिए, हस्तलिखित मान्य नहीं होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 है पासपोर्ट की वैधता तिथि 31 दिसंबर 2027 तक होना अनिवार्य है।
हज-2027 के लिए मात्र दो श्रेणी होगी, प्रथम 40 दिवस व द्वितीय 20 दिवस यात्री आवेदन करते समय अपनी सुविधानुसार विकल्प चुनें। 20 दिन का विकल्प चयनित करने वाले को केवल सात उड़ान स्थल निर्धारित हैं।
(अहमदाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, कोचीन, दिल्ली, हैदराबाद एवं मुंबई) सामान्य यात्रा के लिए निर्धारित शर्तें हज 2026 की भांति ही रहेंगी। ऑनलाइन आवेदन करते समय पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट का प्रथम पृष्ठ, अंतिम पृष्ठ, आवासीय प्रमाण, बैंक खाते का विवरण, कैंसल्ड चेक व बैंक पासबुक की प्रति अपलोड करनी होगी। कहा कि हज-2027 के लिए अधिकतम पांच लोग एक साथ आवेदन कर सकते हैं, लेकिन सभी आवेदनकर्ता एक ही श्रेणी का होना एवं स्वयं का मोबाइल नंबर अंकित करना जरूरी है। संवाद