{"_id":"69484d1362b7cd254b0898b5","slug":"applications-for-llb-and-med-exams-are-open-until-the-22nd-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-146567-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एलएलबी और एमएड की परीक्षा के लिए आवेदन 22 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एलएलबी और एमएड की परीक्षा के लिए आवेदन 22 तक
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर व जौनपुर के समस्त महाविद्यालयों के विद्यार्थी एलएलबी और एमएड की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 दिसंबर तक कर सकेंगे।
बीएससी की परीक्षाएं जनवरी के पहले सप्ताह में कराने की तैयारी है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ.विनोद कुमार सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के एलएलबी, एलएलएम, बीएड, एमएड, बीपीएड, बीपीई, बी लिब, बीएससी कृषि, एमएससी कृषि आदि पाठ्यक्रमों में परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर पूरी की जाएगी।
इसके लिए पोर्टल को सक्रिय कर दिया गया है। इन विषयों के लिए परीक्षा फाॅर्म 22 दिसंबर तक लिए जाएंगे। प्रथम चरण में सभी पाठ्यक्रमों, विषयों, पेपर का सही-सही चयन प्रत्येक दशा में 22 दिसंबर को मध्य रात्रि 12 बजे तक महाविद्यालय अनिवार्य रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
बीएससी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 6 जनवरी की तिथि तय की है। यह सभी परीक्षाएं लगातार चलेंगी। दो पेपर की परीक्षाओं के बीच में अंतराल नहीं है। इसी प्रकार स्नातकोत्तर (एमए) के सेमेस्टर की परीक्षाएं 7 जनवरी से कराने की तैयारी है। जबकि एमएससी सेमेस्टर की परीक्षाएं 8 जनवरी से कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम जारी किया है। एमकाॅम सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 जनवरी से शुरू होंगी।
इन सभी विषयों की परीक्षाएं दिसंबर में होनी थी, लेकिन परीक्षा के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हो पाने के कारण परीक्षाएं शुरू नहीं हो सकी थीं। काफी प्रयास के बाद समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अब परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है।