फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Application form given 23 times, still the problem remains the same

Jaunpur News: 23 बार दिया प्रार्थनापत्र फिर भी समस्या जस की तस

Sun, 02 Mar 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Application form given 23 times, still the problem remains the same
जौनपुर। विवादों के निस्तारण के लिए शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। विभिन्न विभागों से 427 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 44 का मौके पर निस्तारण हुआ। शाहगंज में आयोजित समाधान दिवस में एक फरियादी ने कहा साहब 23 बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। वहीं डीएम के नहीं पहुंचने पर फरियादी मायूस होकर लौट गए। शाहगंज : तहसील सभागार में डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित होना था। उनके नहीं पहुंचने पर फरियादी मायूस होकर लौट गए। सीडीओ साई तेजा सीलम ने फरियाद सुनी। इस दौरान 97 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से मौके पर 12 का मौके पर निस्तारण किया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को सौंपा गया। मौके पर एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, ईओ प्रदीप गिरी, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह मौजूद रहे। मडियाहूं : एसडीएम कुणाल गौरव की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। कुल 69 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। मौके पर 9 का निस्तारण हुआ। बदलापुर : एसडीएम योगिता सिंह की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। इसमें कुल 49 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर छह का निस्तारण किया गया। मछलीशहर : जॉइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजन हुआ। कुल 84 शिकायतें आईं। इसमें से एक का निस्तारण मौके पर किया गया। भूमि संबंधी शिकायतों के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। केराकत : विकास खंड कार्यालय सभागार में एसडीएम सुनील कुमार भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें कुल 128 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। मौके पर 16 का निस्तारण किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार हुसैन अहमद व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed