{"_id":"672669bb266eb48d6005f53a","slug":"anurag-murder-case-update-two-arrested-including-accused-inspector-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: अनुराग हत्याकांड अपडेट, आरोपी दरोगा समेत दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल, मृतक के परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: अनुराग हत्याकांड अपडेट, आरोपी दरोगा समेत दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल, मृतक के परिवार में मातम
Sat, 02 Nov 2024 11:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:34 PM IST
सार
जौनपुर में बीती 30 अक्टूबर को हुई अनुराग यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी दरोगा सहित दो अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम है। पीड़ित पक्ष सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौराबादशाहपुर के कबीरुद्दीनपुर में ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या के आरोपी दारोगा समेत दो और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस में बतौर एसआई मेरठ में तैनात रमेश के भाई राजेश यादव और सूरज यादव को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एक आरोपी लालता यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकरण के छह आरोपियों में से अब तक रमेश, लालता, सूरज और राजेश की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि शशांक और लालमोहन फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। लाल मोहन सफाईकर्मी है, जिसे शनिवार को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को घटना के मुख्य अभियुक्त रमेश यादव और उसके चचेरे भाई सूरज यादव को पुलिस ने लखनऊ के अलीगंज थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को संदिग्ध हालात में घूमते हुए पाया।
विज्ञापन
दोनों ने कबीरुद्दीनपुर गांव में एक दिन पूर्व हुई घटना में संलिप्त होने की बात कबूल की। अलीगंज पुलिस की सूचना पर गौराबादशाहपुर पुलिस लखनऊ पहुंची और दोनों आरोपियों को जौनपुर लेकर आई। शुक्रवार को दोनों का चालान कर जेल भेज दिया गया।