फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Antyodaya ration card holders get Ayushman cards

Jaunpur News: अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को मिले आयुष्मान कार्ड

Tue, 17 Dec 2024 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Antyodaya ration card holders get Ayushman cards
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाधिकारी डा.दिनेशचंद्र ने स्वास्थ्य विभाग एवं बेसिक विभाग के समन्वय से अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड जारी कराए जाने को कहा। कहा कि 70 वर्ष से अधिक के उम्र के लोगों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड जारी कराया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय महत्वपूर्ण बिंदुओ यथा-प्रचलित राशनकार्डो की स्थिति, पात्रता सूची में सम्मिलित नए लाभार्थियों की स्थिति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013, खाद्यान्न वितरण की स्थिति, निलंबित/निरस्त दुकानों की स्थिति, सिंगल स्टेज डिलीवरी के क्रियान्वयन की स्थिति, आयुष्मान कार्डो की स्थिति व अन्य विभागीय बिंदुओ पर समीक्षा की गई।जिलाधिकारी द्वारा मृतक कार्डधारकों के कार्डों का सत्यापन कर उनके स्थान पर नियमानुसार पात्र लाभार्थियों का राशनकार्ड बनाए जाने, खाद्यान्न वितरण में घटतौली न हो इसके लिए उचित दर दुकानों पर पर्यवेक्षणीय अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारण कराए जाने का निर्देश दिया।


इसके अतिरिक्त प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ के दृष्टिगत सभी मार्गो पर स्थित पेट्रोल पंपों पर स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय जनसामान्य के लिए तैयार रखने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान एडीएम रामअक्षयबर चौहान, डीएसटीओ अरुण यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम सिंह, जिला विपणन अधिकारी नृपंजय कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed