फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anti-national slogans raised in Muharram procession, 33 in custody, video viral on social media

Jaunpur: मोहर्रम के जुलूस में लगाए देश विरोधी नारे, 33 हिरासत में, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Wed, 02 Aug 2023 05:28 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 02 Aug 2023 05:28 AM IST
सार

29 जुलाई को मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। मीरगंज के गोधना गांव में भी जुलूस निकला। आरोप है कि इस जुलूस में शामिल कुछ लोग देश विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। इसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 31 जुलाई को इस मामले में कुल 33 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Anti-national slogans raised in Muharram procession, 33 in custody, video viral on social media
Juanpur: मोहर्रम के जुलूस में लगाए देश विरोधी नारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में मुहर्रम के जुलूस के दौरान मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना गांव में कुछ लोग देश विरोधी नारे लगाए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया और सभी के विरूद्ध मुकदमा जर्द कर गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में कुल 33 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UP Crime: शख्स ने कुल्हाड़ी से गला काटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर ऐसे ली अपनी जान, सन्न रह गई पुलिस!
विज्ञापन

29 जुलाई को मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। मीरगंज के गोधना गांव में भी जुलूस निकला। आरोप है कि इस जुलूस में शामिल कुछ लोग देश विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए। इसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 31 जुलाई को इस मामले में कुल 33 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में पुलिस की अलग-अलग कई टीमें गांव में घुसकर सभी नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात में पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में मीरगंज पुलिस समेत पवारां, बरसठी, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, रामपुर, मड़ियाहूं, सिकरारा थाने की पुलिस गांव पहुंची और सभी नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 29 जुलाई को दसवीं मुहर्रम के जुलूस के दौरान जुलूस में शामिल लोगों द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए जाने की जानकारी प्रकाश में आई। इसका तत्काल संज्ञान लेते हुए इस प्रकारण में संलिप्त 33 असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सभी नामजद 33 आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed