फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anti corruption team raided the bank manager's residence, searched

एंटी करप्शन टीम का बैंक प्रबंधक के आवास पर छापा, ली तलाशी

Mon, 04 Apr 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Anti corruption team raided the bank manager's residence, searched
सरायलोका गांव के निवासी और आजमगढ़ में यूबीआई के मोहम्मदपुर शाखा में प्रबंधक सर्वेश यादव के आवास पर शनिवार की रात सीबीआई एंटी करप्शन की टीम ने छापा मारा। टीम पूरे घर की तलाशी लेकर लौट गई।
विज्ञापन

शनिवार की रात नौ बजे बक्शा थाने पहुंची एंटी करप्शन टीम ने थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह को सर्वेश यादव के घर छापा मारने की जानकारी दी। इसके बाद उपनिरीक्षक मनोज सिंह के नेतृत्व में महिला सिपाहियों के साथ एंटी करप्शन टीम शाखा प्रंबधक के घर पहुंची। टीम ने सर्वेश के पिता रामखेलावन यादव को परिचय देते हुए घर की तलाशी लेने की जानकारी दी। टीम ने सर्वेश की रिश्वत लेते गिरफ्तारी होने की जानकारी परिजनों को देते हुए सर्च वारंट भी दिखाया। फिर टीम ने एक-एक कमरे की तलाशी ली। घर में मिले आभूषणों की सूची बनाई। इसके बाद टीम आभूषणों को परिवार के सदस्यों को सौंपकर रात 12 बजे चली गई। घर में नगदी मिलने की सूचना नहीं है। रामखेलावन के दो पुत्रों में बड़े संतोष यादव वाराणसी में इंजीनियर हैं। जबकि छोटे पुत्र सर्वेश यूबीआई शाखा में प्रबंधक हैं।
विज्ञापन

- आजमगढ़ के मोहम्मदपुर में यूबीआई के शाखा प्रबंधक के घर सरायलोका में शनिवार की रात सीबीआई की एंटी करप्शन टीम आई थी। घर की तलाशी लेने के बाद लौट गई। - दिव्यप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष, बक्शा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed