फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anti-corruption team raided bribe-taking head clerk caught red-handed

Jaunpur News: भ्रष्टाचार पर नकेल; एंटी करप्शन की टीम ने मारा छापा, घुसखोर हेड मुंशी रंगे हाथ पकड़ा गया

Thu, 29 May 2025 11:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 29 May 2025 11:58 PM IST
सार

एंटी करप्शन की टीम ने हेड मुंशी को 5 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार उसने दस हजार रूपये की मांग की थी और कहा था कि इसमें से दरोगा को भी देना है। घुसखोरी की ये रकम भूमि विवाद को सुलझाने के लिए मांगी गई थी। शाहगंज कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

विज्ञापन
Anti-corruption team raided bribe-taking head clerk caught red-handed
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने बृहस्पतिवार को सरपतहां थाने में तैनात हेड मुंशी को पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली शाहगंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

विज्ञापन


पट्टीनरेंद्रपुर(समसीपुर) निवासी विपिन मौर्य ने 25 मई को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, वाराणसी में प्रार्थना पत्र दिया कि भूमि विवाद को लेकर बीते 18 मई को गांव के रामसूरत मौर्या से मारपीट हुई थी। इस संबंध में पीड़ित पक्ष 19 मई को क्षेत्राधिकारी शाहगंज को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था। इस मामले में जब वह उपनिरीक्षक इश्तियाक अहमद से मिला तो उन्होंने हेड मुंशी से मिलने को कहा। वह हेड मुंशी हरिनाम यादव से मिला तो उससे 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। हेड मुंशी ने कहा कि इसमें से दारोगा इश्तियाक अहमद को भी देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से रिश्वत मांगने की शिकायत की। एंटी करप्शन की टीम प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पहले से ही थाने में पहुंच गई। विपिन ने जैसे ही हेड मुंशी हरिनाम यादव को पांच हजार रुपये थमाया। टीम ने तत्काल उसे रिश्वत के पैसों के साथ दबोच लिया।

इसके बाद आरोपी का हाथ धुलवाया तो पानी का रंग गुलाबी हो गया। उधर, पीड़ित विपिन मौर्य का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद पुलिस उसे धमकी दे रही है। वो इस बारे में पुलिस अधीक्षक के यहां लिखित शिकायत करेगा।


मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। मेरा इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है। मुझे बेवजह फंसाया जा रहा है। - इश्तियाक अहमद, आरोपी दारोगा।

हेड मुंशी हरिनाम यादव को भ्रष्टाचार निवारण संगठन, वाराणसी की टीम पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ कर गिरफ्तार किया। शाहगंज में मुकदमा पंजीकृत करवाकर अपने साथ ले गई है। जिस दारोगा के ऊपर आरोप लग रहा है यह एंटी करप्शन टीम के विवेचना का विषय है।- अजीत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शाहगंज।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed