फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anti-corruption team arrested two electricity workers while taking five thousand rupees bribe

Jaunpur News: एंटी करप्शन की टीम ने पांच हजार घूस लेते दो विद्युत कर्मियों को किया गिरफ्तार

Wed, 07 May 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Anti-corruption team arrested two electricity workers while taking five thousand rupees bribe
एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने मंगलवार को छापा मारकर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अहियापुर विद्युत उपकेंद्र पर 5 हजार घूस लेते दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। देर शाम मुकदमा दर्ज कर टीम आरोपी लाइनमैन को वाराणसी ले गई।
विज्ञापन

लाइन बाजार क्षेत्र के एक उपभोक्ता ने एंटी करप्शन वाराणसी से अहियापुर विद्युत उपकेंद्र के दो कर्मियों के घूस मांगने की शिकायत की थी। उनका आरोप था उनके घरेलू कनेक्शन को बिजली निगम ने काॅमर्शियल कर दिया है। दोबारा घरेलू करने के लिए विद्युत निगम के लाइन मैन मोहम्मद अलीम और कार्यकारी सहायक सहायक प्रवेश कुमार पांच हजार रुपये घूस मांगा रह रहे हैं। इसके बाद मंगलवार की सुबह ही एंटी करप्शन की टीम जिले में पहुंच गई। टीम के सदस्यों ने अहियापुर विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत कर्ता से 5 हजार रुपये लेने पर बिजली निगम के दोनों कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम दोनों को साथ लेकर लाइन बाजार थाने पहुंची। प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन वाराणसी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम आरोपी लाइनमैन को अपने साथ वाराणसी ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed