{"_id":"6633b33a06863fbb790b65c2","slug":"anti-corruption-team-arrested-si-and-constable-in-jaunpur-for-taking-bribe-of-20-thousand-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एसआई और सिपाही 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एसआई और सिपाही 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ दबोचा
Thu, 02 May 2024 09:07 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 02 May 2024 09:07 PM IST
सार
जौनपुर जिले में एंटी करप्शन की वाराणसी टीम ने एसआई और एक सिपाही को घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया। दोनों ने भूमि विवाद के मामले में घूस मांगी थी। पहले 50 हजार मांगे थे, बाद में 25 हजार में सौदा तय हुआ था।
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़े दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भ्रष्टाचार निवारण वाराणसी की टीम ने गुरुवार को धनियामऊ पुलिस चौकी से चौकी प्रभारी व एक सिपाही को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन टीम चौकी इंचार्ज व सिपाही को बदलापुर कोतवाली लेकर पहुंची। जहां दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
यह है मामला
बक्सा थाना के अंतर्गत धनियामऊ चौकी क्षेत्र के सरायहरखू गांव निवासी जयशंकर यादव का पड़ोसी से भूमि विवाद चल रहा है। इसके चलते पड़ोसी ने पीड़ित का मकान बनाने से रोक दिया था। मकान बनवाने के नाम पर चौकी इंचार्ज झिल्लू राम निवासी नेगुरा थाना धानापुर जनपद चंदौली व आरक्षी सूर्य प्रकाश निवासी सिकंदरपुर जनपद बलिया ने 50 हजार रुपये की मांग की। बाद में 25 हजार में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन
पीड़ित ने मामले की सूचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी के प्रभारी निरीक्षक राकेश बहादुर सिंह को दिया। टीम ने शिकायत कर्ता को 20 हजार रुपये केमिकल लगाकर दे दिया। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक व आरक्षी चौकी के आसपास सादे ड्रेस में घात लगाकर बैठ गए। जैसे ही जयशंकर ने केमिकल लगा नोट चौकी इंचार्ज के हाथ में दिया, एंटी करप्शन की टीम ने चौकी इंचार्ज व आरक्षी को दबोच लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक नीरज सिंह, अजीत सिंह, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार राय, विशाल उपाध्याय, चंदन उपाध्याय, सूरज गुप्त, मुकेश पांडेय, पुनीत सिंह, मुकेश यादव, विनोद, विनय रहे।