फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anshika and Swatantra Kumar won the race.

Jaunpur News: दौड़ में अंशिका एवं स्वतंत्र कुमार ने मारी बाजी

Tue, 02 Dec 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Anshika and Swatantra Kumar won the race.
विज्ञापन

बीआरसी प्रांगण में सोमवार को तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ में अंशिका, जबकि 100 मीटर दौड़ में स्वतंत्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में बच्चों ने जलेबी दौड़, केला दौड़, टॉफी दौड़, गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता, बम में दम व 50 मीटर तथा 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया। जिसमें जलेबी दौड़ में शिवा, केला दौड़ में साक्षी निषाद, टॉफी दौड़ में ओम यादव, गुब्बारा फुलाओ में आस्था, बम में दम में आर्यन यादव, 50 मीटर दौड़ में अंशिका जबकि 100 मीटर दौड़ में स्वतंत्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके पहले प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सरोज कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ डॉ. मनीष सिंह सोमवंशी, प्रभारी प्रधानाध्यापक जूनियर हाई स्कूल बक्सा वीरेंद्र यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद में हिस्सा लिया। खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लॉक अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह एवं रामनयन यादव ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। खेल प्रतियोगिता में विशेष रूप से शिक्षक आनंद तिवारी, अरुणा सिंह, सचिन गुप्ता, दुष्यंत सिंह, सतीश मौर्य, संतोष मिश्रा, राम मनोहर भारती, रामजीत मौर्य, आनंद यादव, रंगनाथ दुबे, विजय सिंह, किरन पांडेय, मधुलिका अस्थाना, इंद्रपाल यादव, राकेश सिंह, राकेश मिश्रा, कृष्ण कुमार, रमाशंकर, जितेंद्र मौर्या मौजूद रहे। संचालन प्रमोद सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed