फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Another death from Corona, record 263 new patients found

कोरोना से एक और मौत, रिकार्ड 263 नए मरीज मिले

Wed, 14 Apr 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Another death from Corona, record 263 new patients found
जौनपुर। कोरोना से मंगलवार को जिले में एक और मौत हो गई। सिकरारा के अस्थमा पीड़ित को एक दिन पहले ही एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 104 हो गई है। वहीं जिले में कोरोना के रिकार्ड मरीज भी पाए गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों से 263 नए मरीज मिले। इसमें जिला न्यायालय के तीन अधिवक्ता और एक कर्मचारी भी शामिल है। एहतियात के तौर पर 14 अप्रैल को न्यायालय बंद रहेगा। कुल एक्टिव केस 1276 हो गए हैं।
विज्ञापन

सिकरारा के ककोहिया निवासी 45 वर्षी शख्स को अस्थमा की शिकायत थी। पिछले दिनों सर्दी-खांसी, बुखार होने पर उसने कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई। सोमवार को उसे एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया था। मंगलवार को मौत हो गई। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए शव का अंतिम संस्कार कराया गया। कांटेक्ट में आए परिवार व आसपास के अन्य लोगों का भी सैंपल लिया गया है। मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एंटीजन किट से 1027 लोगों की जांच की गई। इसमें 108 लोग पॉजिटिव मिले। सर्वाधिक 33 केस शहरी क्षेत्र के हैं। इसके अलावा मछलीशहर से 18, शाहगंज व खुटहन से 9-9 और बरसठी से पांच केस चिह्नित हुए हैं। आरटी पीसीआर की जांच में पॉजिटिव आई 144 रिपोर्ट में भी ज्यादातर शहर के हैं। शाहगंज के ग्राम न्यायालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की रिपोर्ट पाजेटिव आने पर ग्राम न्यायालय शाहगंज का संपूर्ण परिसर सैनिटाइज किया गया। 14 अप्रैल को यहां अवकाश रहेगा। वहीं जिला न्यायालय के तीन अधिवक्ताओं के संक्रमित होने के कारण यहां भी 14 को अवकाश घोषित किया गया है। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को 263 नए मरीज मिले तो 44 डिस्चार्ज भी हुए। कुल एक्टिव केस 1276 में 1228 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 22 का अन्य जिलों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed