फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Another child scorched by the current also died

करंट से झुलसे दूसरे बच्चे ने भी दम तोड़ा

Wed, 18 Aug 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Another child scorched by the current also died
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कौरहा गांव में छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसे तीन बच्चों में प्रिंस की भी मंगलवार की देर रात उपचार के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। जबकि तीसरे बच्चे प्रतीक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक चिकित्सकों ने बताया कि वह 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है।
विज्ञापन

इकलौती संतान खोकर परी की मां के आंसू नहीं थम रहे हैं। रो-रो कर वह कह रही थीं कि वह बेटी को नीचे खोज रही थी। उसे क्या पता कि वह काल के आगोश में जा चुकी हैं। बच्चों को खेलने के लिए छत पर जाने देने का पूरा परिवार पश्चाताप कर रहा है। बार -बार वे यही कह रहे हैं कि बच्चे छत पर नहीं जाते तो घटना टल सकतीं थी। वही देर रात प्रिंस के मौत की सूचना ने पूरे परिवार पर दुबारा आघात किया। प्रिंस की मां शीला बार-बार कह रही थी कि बेटे को उसने छत पर जाने से मना किया था, मगर वह नहीं माना। मौके पर पहुंचे लोग भी लगातार विद्युत विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को कोस रहे थे। परिवार के मुखिया घनश्याम की तबीयत खराब रहती है। घनश्याम के चारों पुत्र मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। जबकि उनके परिवार गांव में ही रहते है। घटना की खबर पाकर सभी घर के लिए निकल गए हैं। मंगलवार रात दस बजे उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह व सीओ अन्तर सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्रवाई की बात की थी पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूसरी ओर ग्रामीणों के मुताबिक छत के बगल से गुजर रहे बिजली के तार में फंसी पतंग को छत पर रखे एल्युमिनियम की पाईप से खींचने के चक्कर में हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed