फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Another accused of Jan Seva Kendra robbery arrested

Jaunpur News: जनसेवा केंद्र लूटकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस लगातार दे रही दबिश

Thu, 19 Jun 2025 08:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Jun 2025 08:51 PM IST
सार

बीते दिनों निजामपुर स्थित जनसेवा केंद्र लूटकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि इस मामले में मुख्य आरोपी का ममेरा भाई पकड़ लिया गया। पहले केंद्र संचालक से लैपटॉप की लूट की गई और फिर गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई थी।
 

विज्ञापन
Another accused of Jan Seva Kendra robbery arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 निजामपुर स्थित जनसेवा केंद्र पर हुए लैपटॉप लूट और संचालक को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को एक और सफलता मिली है। घटना में फरार चल रहे एक और आरोपी को बृहस्पतिवार को सुबह खुटहन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बद्दौपुर गांव निवासी प्रिंस राज पुत्र संग्राम गौतम के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि वह इस लूटकांड के मुख्य आरोपी रोबिन कुमार (निवासी तहबरपुर भिलौली, आजमगढ़) का ममेरा भाई है।
विज्ञापन


उसी ने जनसेवा केंद्र की जानकारी आरोपियों तक पहुंचाई थी। वारदात के दिन वह भी अपनी बाइक से बदमाशों के साथ मौजूद था। लूट के बाद बदमाशों ने उसे कॉल कर घटना की सूचना भी दी थी। दरअसल 6 जून को कौड़िया गांव निवासी मोहम्मद सऊद के जनसेवा केंद्र पर चारपहिया वाहन से पहुंचे बदमाशों ने लैपटॉप लूटकर भागते समय संचालक को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बीते सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में छह आरोपियों को घटना में प्रयुक्त कार और लूटे गए लैपटॉप सहित गिरफ्तार किया गया था, जिनमें दो को गोली लगी थी। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में यह ताजा गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने आरोपी प्रिंस राज को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed