{"_id":"6a344a7008381b633109ef20","slug":"anna-ends-fast-following-officials-assurance-small-gate-opened-for-passengers-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-157357-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अधिकारी के आश्वासन के बाद अन्ना का अनशन खत्म, यात्रियों के लिए खोला गया एक छोटा सा गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अधिकारी के आश्वासन के बाद अन्ना का अनशन खत्म, यात्रियों के लिए खोला गया एक छोटा सा गेट
विज्ञापन
जफराबाद, आश्वासन पर अनशन खत्म हो गया, खोला गया छोटा गेट। स्रोत-संवाद
जफराबाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर बंद किए गए गेट को खोलने तथा स्थायी गेट बनाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे जज सिंह अन्ना ने गेट खोलने के बाद आमरण अनशन बृहस्पतिवार को दोपहर में खत्म कर दिया।
स्टेशन के प्लेटफार्म चार से बाहर निकलने वाले छोटे गेट को बंद कर दिया गया था। इससे आम यात्री को दो किमी तक का चक्कर काटकर ट्रेन पकड़ने जाना पड़ता था। क्योंकि काफी यात्रियों का शहर की तरफ से स्टेशन पर आना रहता है। उसी तरफ से निकलने वाले छोटे गेट को भी बंद कर दिया गया था। बुधवार को जज सिंह अन्ना ने गेट को तत्काल खोलने तथा प्लेटफार्म नंबर चार के तरफ गेट को स्थायी बनाने के लिए बुधवार से आमरण अनशन शुरू किया था। आमरण अनशन को लेकर रेलवे के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया।
सीनियर इंजीनियर जौनपुर लखनऊ मंडल सुनील कुमार मौके पर आकर चार नंबर प्लेटफार्म पर बंद किए छोटे गेट को तोड़वा दिया। उन्होंने अन्ना को जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया।इस मौके पर आरपीएफ के एसआई अजय कुमार, चौकी प्रभारी प्रभुनारायण सिंह, सुमित कुमार, राधेश्याम सिंह, अमूल्य सिंह, विवेकानंद यादव, मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।