फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anklets and toe rings are no longer part of the customary government gifts; both items have been removed from the gift list.

Jaunpur News: सरकारी नेग में अब पायल- बिछिया नहीं, उपहार सूची से हटे दोनों जेवर, अब इसके बदले मिलेंगे चार हजार रुपये

Thu, 25 Jun 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Anklets and toe rings are no longer part of the customary government gifts; both items have been removed from the gift list.
जौनुपर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर भी सोने-चांदी की महंगाई का असर दिखने लगा है। वधू को मिलने वाले सरकारी नेग अखंड सौभाग्य का प्रतीक बिछिया और पायल को उपहार सूची से हटा दिया गया है। सामूहिक विवाह में अब इसकी जगह वधू को चार हजार रुपये दिए जाएंगे। नए वित्तीय सत्र के लिए जनपद को 1922 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। योजना के तहत प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च किए जाते है। इसमें से 60,000 रुपये वधू के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। 25,000 रुपये वैवाहिक उपहार सामग्री पर खर्च होते हैं। शेष 15,000 रुपये आयोजन व्यवस्था के लिए निर्धारित हैं। उपहार सामग्री में कपड़े, डिनर सेट, प्रेशर कुकर और ट्रॉली बैग के अलावा चांदी की पायल और बिछिया भी दी जाती थी। बताया जा रहा है कि अब चांदी की बढ़ती कीमतों के कारण पायल और बिछिया को उपहार सूची से हटा दिया गया है। वधू के खाते में अब 60 की जगह 64 हजार रुपये भेजे जाएंगे। वहीं उपहार सामग्री में 21 हजार खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में चांदी की पायल व बिछिया के स्थान पर वधू के बैंक खाते में चार हजार रुपये दिए जाएंगे। शासन के अनुसार ही विवाह कार्यक्रम कराए जाएंगे, जिसकी तैयारी की जा रही है।-नीरज पटेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed