फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ankit secured 12th rank in PCS J

Jaunpur News: पीसीएस जे में अंकित ने हासिल की 12वीं रैंक

Sun, 03 Sep 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ankit secured 12th rank in PCS J
पीसीएस जे में अंकित ने हासिल की 12वीं रैंक फरिहा। निजामाबाद तहसील के अंबरपुर गांव निवासी अंकित पुत्र सत्य प्रकाश बरनवाल ने पीसीएस जे की परीक्षा में 12वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार में हर्ष व्याप्त है। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता है।
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि उन्होंने कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई गांव में ही रहकर किया। इसके बाद वे नौ से इंटर तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय जीयनपुर से पूरा किया। 2015 में ही कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट में 1262 में रैंक प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय विशाखापट्टनम से ला की पढ़ाई पूरा करने के साथ उन्होंने आंध्र प्रदेश में ही रहकर दो साल तक कनिष्ठ सहायक के रूप में उच्च न्यायालय में कार्य किया। इसके बाद मास्टर आफ लॉ की पढ़ाई डॉ. भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ से कर रहे थे। इस बीच पीसीएस जे का परिणाम घोषित हो गया। अंकित की सफलता पर परिवार सहित क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed