फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anjumans mourned in All India Shabdari

आल इंडिया शब्बेदारी में अंजुमनों ने किया नौहा मातम

Mon, 29 Aug 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Anjumans mourned in All India Shabdari
तंजीमे अजाए हुसैन की तरही शब्बेदारी में शामिल मुस्लिम बंधु। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कल्लू मरहूम इमामबाड़ा में शनिवार की रात अंजुमन तंजीमे अजाए हुसैन की ऑल इंडिया तरही शब्बेदारी में बीस से ज्यादा अंजुमनों ने नौहों से कर्बला के शहीदों को अकीदत पेश की। अल विदाई मजलिस के बाद शबीहे ताबूत अलम व जुल्जनाह निकाला गया। अंजुमन अब्बासिया फैजाबाद अपने दर्द भरे नौहे पढ़कर माहौल को गमगीन कर दिया।
विज्ञापन

शब्बेदारी का आगाज तिलावते कलाम पाक से हुआ। सोजखानी गौहर अली जैदी व उनके हमनवा ने पढ़ी। पेशखानी शोहरत व एहतेशाम जौनपुरी व जेना जफराबादी ने पेश किया। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना सैयद इंतजाम हैदर जैदी ने कहा कि इमाम हुसैन व उनके 71 साथियों की शहादत पर लोग नजराना-ए-अकीदत पेश करते हैं।
विज्ञापन

अंजुमन गुंचए अब्बासिया बाराबंकी, मुहिब्बाने हुसैन लखनऊ, नकविया इलाहाबाद, हैदरी बनारस, कारवानए कर्बला बनारस, अंजुमन अब्बासिया फैजाबाद व काशिफ ककरौलवी मुजफ्फरनगर के साथ शहर की सभी अंजुमनों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। रविवार की शाम मौलाना महफूजुल हसन खां ने अलविदाई मजलिस की तकरीर की। संचालन अर्शी वास्तवी व अध्यक्ष शौकत अली मुन्ना अकेला व कंवीनर सकलैन अहमद खां, तहसीन शाहिद ने शुक्रिया अदा किया। शब्बेदारी में हसीन अहमद खां, सैयद तनवीर जाफरी, सैयद इब्ने हसन शहजादे, मिर्जा अहमद मेंहदी, वजीरूल हसन खां , मिर्जा हसीन मेंहदी, तहजीबुल हसन खां व मीडिया प्रभारी अजादार हुसैन का रहा। इस मौके पर सै. अहसन अब्बास नकवी, मोहम्मद अब्बास हैदर, अमन पठान, नशफी खुशनूद, नजफी, सभासद शबी हैदर सदफ, सैयद शोएब जैदी, पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed