फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   animals killing in cow shed Jaunpur police arrested accused

UP: गौशाला से तेज आवाज सुन पहुंचे लोग, अंदर का नजारा देख उड़ गया होश, चारों तरफ फैला था खून; जानें पूरा मामला

Wed, 20 Mar 2024 01:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 20 Mar 2024 01:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बाबू रामपुर गांव में गौशाला के रक्षक ही भक्षक बन बैठे। बुधवार की सुबह गौशाला के रक्षकों को रंगे हाथ पशु वध करते ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस दौरान एक युवक को पुलिस ने अरेस्ट किया, जबकि प्रधान पति को भी हिरासत में लिया गया है।  

विज्ञापन
animals killing in cow shed Jaunpur police arrested accused
Jaunpur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बाबू रामपुर गांव में गौशाला में पशु वध करते युवक को ग्रामीणों ने धर दबोचा। घटना के बाद मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। प्रधान पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जबकि गौशाला की रक्षा के लिए तैनात गांव के ही दो युवक मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


यह है मामला
थाना क्षेत्र के सुजानगंज मुंगराबादशाहपुर बॉर्डर का गांव बाबूरामपुर में उस समय हलचल मच गई, जब गौशाला में तैनात दो युवकों ने गौकशी करके उसे बेचने के फिराक में थे। खरीदारी करने आया युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। जबकि मुख्य आरोपी दो युवक फरार हो गए। इस मामले में प्रधान सीमा सरोज के पति प्रदीप सरोज की संलिप्तता को देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह ग्रामीण गौशाला की तरफ से गुजर रहे थे। इस दौरान गौशाला से तेज आवाज आ रही थी, ग्रामीणों को शक हुआ तो अंदर गए। वहां का नजारा देखने के बाद लोग हैरान रह गए। गौशाला में गौकशी की गई थी। चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। गौशाला में तैनात दो युवक राम सहल व संत लाल गौतम निवासी बाबूरामपुर भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद खरीदारी करने आया अंजय कुमार निवासी फूलपुर प्रयागराज ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। गुस्साए लोगों ने अजय कुमार की जमकर पिटाई की और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष संतोष पाठक को जानकारी मिली तो वह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए और युवक को हिरासत में ले लिया। 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस गौकशी में प्रधान पति प्रदीप सरोज की भी संलिप्तता हैं। पुलिस ने आक्रोश को देखते हुए प्रधान पति को हिरासत में ले लिया है। मौके पर एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ मछलीशहर गिरेंद्र सिंह, एसडीएम राजेश चौरसिया भी पहुंचे और घटना का जायजा लिया। गांव में सुजानगंज, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर की फोर्स तैनात कर दिया गया है।


इस बाबत थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है कि इस मामले में प्रधान पति समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। गौशाला में तैनात दोनों युवकों को पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है। संपूर्ण मामले की गहनता से जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed