फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Animal smuggler's vehicle collided with police car, constable injured

फोटो-रेलवे क्रासिंग का बूम तोड़ते हुए पशु तस्करों के वाहन ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर

Wed, 11 Aug 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Animal smuggler's vehicle collided with police car, constable injured
जलालपुर। जलालपुर-थानागद्दी मार्ग पर मंगलवार रात करीब दो बजे लालपुर गांव के समीप स्थित रेलवे क्रॉसिंग का बूम (गेट) तोड़ते हुए पशु तस्करों के वाहन ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे पुलिस की गाड़ी में बैठा एक कांस्टेबल घायल हो गया और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। दूसरी ओर होम बूम टूटने के बाद ट्रेनों को स्लाइडर बूम के माध्यम से पास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

एसआई रामविलास रात्रिगश्त पर निकले थे। तभी, सिंधौरा-वाराणसी कंट्रोल से पशु तस्करों के थानागद्दी की तरफ भागने की सूचना मिली। इस पर तस्करों की घेराबंदी करने के लिए पुलिस जलालपुर से थानागद्दी की ओर जा रही थी। लेकिन, लालपुर रेलवे क्रॉसिंग किसी ट्रेन को पास कराने के लिए बंद की गई थी। पुलिस क्रॉसिंग पर वाहन खड़ा कर गेट खुलने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान तस्करों की पिकअप रेलवे का दोनों बूम तोड़ते हुए पुलिस के वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पुलिस की गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अभी पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते कि तस्कर गाड़ी से उतरकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग गए। पुलिस के मुताबिक पिकअप में तीन तस्कर थे, जिनकी पुलिस रातभर खोजबीन करने में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं पिकअप के पुलिस की गाड़ी से टकराने के कारण कांस्टेबल विजय मौर्य घायल हो गए। उनका उपचार पीएचसी जलालपुर में कराया गया। साथ ही पुलिस ने पिकअप और उसमें लदी तीन भैंस को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पिकअप चालक और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed