फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anil Rajbhar give Controversial statement Omprakash Rajbhar is Aslam Rajbhar said traitor to fraternity

अनिल राजभर के विवादित बोल: ओमप्रकाश राजभर को बताया असलम राजभर, बोले- बिरादरी का गद्दार

Sun, 26 Dec 2021 07:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 26 Dec 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Anil Rajbhar give Controversial statement Omprakash Rajbhar is Aslam Rajbhar said traitor to fraternity
सम्मेलन में अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर प्रहार करते हुए ओमप्रकाश राजभर को असलम राजभर बताया। कहा कि महाराजा सुहेलदेव के दुश्मन की मजार पर चादर चढ़ाने वाले बिरादरी के गद्दार हैं। 18 साल तक बिरादरी के लोगों ने हर तरह से उनका सहयोग किया और वो गाजी की मजार को रोशन करने वालों के साथ खड़े हो गए।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री भाजपा द्वारा रविवार को जौनपुर जिले के मजडीहां गांव स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के पास मैदान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सभा के दौरान उन्होंने कहा कि पिछड़ों ने मोदी पर भरोसा किया और आज वो संसार के सबसे लोकप्रिय नेता बने।

विज्ञापन

उन्होंने पिछड़ों का दिन बदलने का काम किया। पिछड़ी जातियों के लोग साठ वर्षों तक देश में कांग्रेस और यूपी में सपा, बसपा की सरकार बनाते रहे। ये दल पिछड़ों के बूते अपना दिन बदलते रहे, लेकिन किसी ने इनके भले की नहीं सोची। कांग्रेस, सपा, बसपा परिवार को बढ़ावा देने वाले दल हैं। जबकि भाजपा ने केशव मौर्य को उप मुख्यमंत्री, फागू चौहान को राज्यपाल, संगीता बलवंत, धर्मवीर प्रजापति को मंत्री बनाकर पिछड़ों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि 2014 के चुनाव में बसपा का सूपड़ा साफ हुआ तो 2017 में बुआ बबुआ एक होकर मैदान में उतरे और दोनों की हालत खराब रही। आगामी विधानसभा चुनाव में पिछड़ों का हित सुरक्षित रखने के लिए योगी सरकार का बनना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed