फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry sanitation workers took out bike rally due to non-fulfillment of demands

मांगों के पूरा नहीं होने से नाराज सफाई कर्मियों ने निकाली बाइक रैली

Tue, 16 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Angry sanitation workers took out bike rally due to non-fulfillment of demands
कलेक्ट्रेट में आपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते पंचायतीरा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के लोग। संव - फोटो : JAUNPUR
मांगों के पूरा नहीं होने से नाराज सफाई कर्मियों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में बाइक रैली निकाला। रैली भंडारी जंक्शन से निकल कर नगर पालिका, शाहीपुल व ओलंदगंज होते हुुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोंधित पांच सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा।
विज्ञापन

अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी व शिवकुमार यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार की ओर से हमारी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। अगर हमारी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो इसका खामियाजा सरकार को आगामी विधानसभा में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विभागीय सेवा नियमावली बनाने, पदोन्नति के अवसर प्रदान करने, सफाईकर्मी का पद नाम बदलकर पंचायत सेवक रखने, प्रधान के नियंत्रण से मुक्त करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग काफी लंबे समय से चल रही है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं किया गया है। इसको लेकर 29 नवंबर को लखनऊ में धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। रैली में पंकज यादव, कुलदीप कुमार, सुनील राव, अशोक गौतम, हीरालाल भारती, रामआसरे यादव, अरविंद यादव, मदन यादव, शम्सतबरेज खान, सर्वेश मौर्य, जितेंद्र सिंह, संजय गौतम, रामआसरे मिश्र, अनिल यादव, समरनाथ यादव, रामसमुझ यादव, शिवप्रसाद यादव,राजपति गौतम, आशीष सिंह, रतन यादव आदि सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed