फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry over the beating of a fellow in the police station, the lineman stalled power supply

थाने में साथी की पिटाई से गुस्साए लाइनमैन ने ठप की बिजली आपूर्ति

Sat, 18 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Angry over the beating of a fellow in the police station, the lineman stalled power supply
27- पुलिस द्वारा साथी कर्मचारी के साथ मारपीट के विरोध में मछलीशहर विद्युत उपकेंद्र पर धरना देते बि? - फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर। लाइनमैन का बिना मास्क घूमने पर चालान और पिटाई करके हवालात में बंद करने के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार को इलाके की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, मीरगंज, सतहरिया, बरईपार, सुजानगंज की आपूर्ति ठप होने लोग परेशान हुए। कर्मचारियों ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। रात साढ़े आठ बजे पुलिस वालों पर एनसीआर दर्ज करने के आश्वासन पर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर में मछलीशहर कोतवाली में तैनात एसआई धनंजय राय और विजय दिवाकर कोतवाली के सामने चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक से फिरोज अहमद उर्फ गुड्डू और रमाकांत पहुंचे। दोनों टाउन फीडर के लाइनमैन हैं। पुलिस ने उन्हें रोक लिया और मास्क न लगाने के आरोप में चालान कर दिया। लाइनमैन का कहना था कि जब उन्होंने गमछे से मुंह ढंक रखा है तो चालान करने का कोई औचित्य नहीं है। उनके आपत्ति जताने से खफा पुलिस वालों ने उनकी पिटाई की और कोतवाली के लाकअप में बंद कर दिया। घटना की जानकारी होने पर कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति ठप कर दी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंताआरएन मिश्र, एसडीओ अमर देव सिंह पटेल कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय से वार्ता करके समझौता करा दिया। इसके बाद लाइनमैन उपकेंद्र पहुंचे और साथियों को पूरी बात बताई तो कर्मचारी आगबबूला हो गए। उन्होंने मछलीशहर कस्बा, सतहरिया, मुंगराबादशाहपुर, बंधवा, बरईपार सहित सुजानगंज के फीडर की आपूर्ति ठप कर दी। पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कराने की मांग करने लगे। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय का कहना है कि हड़ताल के बारे में उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतहरिया में भी बंद की विद्युत आपूर्ति
सतहरिया। लाइनमैनों से मारपीट के विरोध में कर्मचारियों ने सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र विद्युत उपकेंद्र पर भी ताला जड़ दिया और प्रदर्शन किया। इसके चलते दोपहर ढाई बजे से विद्युत आपूर्ति औद्योगिक क्षेत्र की बाधित हो गई। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक कोतवाल माफी नही मांगते, तब तक आपूर्ति बहाल नही करेंगे। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने बताया कि कटौती के कारण उद्योगों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed