फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anger, sloganeering due to construction of water tank at Ambedkar statue site

Jaunpur News: आंबेडकर मूर्ति स्थल पर पानी की टंकी बनवाने से आक्रोश, नारेबाजी

Sat, 14 Sep 2024 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Anger, sloganeering due to construction of water tank at Ambedkar statue site
मछलीशहर। सरायभोगी गांव के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजना के तहत बनने वाली पानी की टंकी के लिए भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल की जमीन देने का विरोध किया है। बृहस्पतिवार की शाम को ग्रामीणों ने तहसील में नारेबाजी के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने तहसील परिसर में पहुंचकर आंबेडकर मूर्ति स्थल पर पानी टंकी बनवाने के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उक्त जमीन पर लगभग 30 वर्ष पहले से डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगी है। परिसर में बच्चे खेलते भी हैं। प्रधान अब उक्त भूमि में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी बनवाना चाहते हैं। जबकि गांव में अतिरिक्त जमीन खाली पड़ी है। आरोप है कि प्रधान वहां टंकी न बनवाकर शादी और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम मेला इत्यादि के लिए उपयोग में लाई जाने वाली पानी की टंकी बनवा रहे हैं। मौके पर शिवकुमार, विनोद, अमर बहादुर, अंकुश, रीनू देवी, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed