फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ande Bharat train engine faced technical fault remained stranded for three hours passengers were worried

Jaunpur : वंदे भारत ट्रेन के इंजन में आई तकनीकी खराबी, तीन घंटे तक खड़ी रही, रेलयात्री रहे हलकान

Sun, 22 Dec 2024 10:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 22 Dec 2024 10:02 PM IST
सार

वंदे भारत एक्प्रेस सवा पांच घंटे खड़ी रही। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से इसे सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर केवटली कला गांव के पास रोक दिया गया। कंट्रोल रूम सहित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और खराबी को ठीक करने के बाद इसे रवाना किया गया।

विज्ञापन
ande Bharat train engine faced technical fault remained stranded for three hours passengers were worried
तकनीकी खराबी के कारण खड़ी वंदे भारत ट्रेन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर केवटली कला गांव के समीप रविवार को शाम सवा पांच बजे लखनऊ से छपरा जा रही बंदे भारत ट्रेन के  इंजन में आई तकनीकी खराबी से तीन घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। लखनऊ से रुट परिवर्तित करते हुए छपरा जा रही बंदे भारत ट्रेन का इंजन हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के केवटली कला गांव में स्थित ट्रैक पर इंजन में आई तकनीकी खराबी के चलते खड़ी हो गई। इस दौरान ट्रेन तीन घंटे तक ट्रैक पर ही खड़ी रही। इसकी जानकारी कंट्रोल रूम सहित हरपालगंज स्टेशन अधीक्षक को दी गयी। 

विज्ञापन


ट्रेन लगभग तीन घंटे बाद हरपालगंज स्टेशन पर किसी तरह दूसरे इंजन के सहारे लायी गई। इसके बाद सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन हरपालगंज स्टेशन पर सात बजकर पंद्रह मिनट पर लाया गया। इसी इंजन से जोड़कर बन्देभारत ट्रेन को भेजने की तैयारी हो रही थी। ट्रेन को ट्रैक पर खड़ी होने से लखनऊ से रुट परिवर्तित कर छपरा जा रही बन्देभारत ट्रेन संख्या को कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था। इसके अलावा एक मालगाड़ी को लंभुआ रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था। इस दौरान लगभग तीन घंटे तक दो ट्रेन प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


इससे रेलवे विभाग में अफरा-तफरी मची रही। तीन घंटे तक ट्रेन खड़ी रहने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी बंदेभारत ट्रेन के इंजन की तकनीकी खराबी को दूर किया गया, तब जाकर ट्रेन अपने गंतव्य को लगभग तीन घंटे बाद रवाना हुई। इस बाबत हरपालगंज रेलवे स्टेशन अधीक्षक आकाश जायसवाल ने बताया कि जौनपुर से टेक्नीशियन मँगाकर इंजन को ठीक किया गया, फिर गाड़ी को रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed