फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   An innocent girl was raped after being lifted from the jaimala stage, the screams of the girl were drowned in the noise of the generator

Jaunpur News: जयमाल स्टेज से उठाकर मासूम से दुष्कर्म, जेनरेटर की आवाज में दब गई बच्ची की चीख

Tue, 06 May 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
An innocent girl was raped after being lifted from the jaimala stage, the screams of the girl were drowned in the noise of the generator
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव में रविवार की रात एक व्यक्ति जयमाल स्टेज से सात साल की बच्ची को उठा ले गया। मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसे खेत में छोड़कर भाग गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। क्षेत्र के एक गांव की सात साल की बालिका परिवार वालों के साथ बगल के गांव में शादी में गई थी। समारोह में जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। मासूम जयमाल स्टेज के बगल में खड़ी होकर कार्यक्रम देख रही थी। इसी बीच बगल के गांव आरा निवासी राकेश राजभर ने बच्ची को पर्दे के पीछे से खींच लिया और उसका मुंह दबा लिया। जेनरेटर की आवाज और साउंड सिस्टम की वजह से कोई बच्ची की आवाज नहीं सुन पाया। व्यक्ति बच्ची को खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर वही छोड़कर भाग गया। उधर, जब बच्ची कही दिखाई नहीं पड़ी तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशते हुए वह स्टेज के पीछे एक खेत में पहुंचे जहां बच्ची नग्न अवस्था में पड़ी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची डॉयल 112 की पुलिस ने मौका मुआयना कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। बच्ची के बताए गए पहनावे के अनुसार गांव के लोगों ने उसकी पहचान कर पुलिस में तहरीर दी। बालिका के पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी कर गुजारा करते हैं। बच्ची भी मुंबई में ही रहती है। वह कक्षा एक की छात्रा है। शादी में शामिल होने के लिए वो कुछ पहले ही गांव आई थी।थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर पड़ोसी गांव आरा निवासी राकेश राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed