फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   An innocent child who came to his maternal grandparents' house died due to snake bite

Jaunpur News: ननिहाल में आए मासूम की सर्पदंश से मौत

Sun, 06 Jul 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
An innocent child who came to his maternal grandparents' house died due to snake bite
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के संदहां गांव में अपने ननिहाल घूमने आए आर्यन (7) की सर्पदंश से शनिवार शाम मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिन बिना परिजनों अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि चकबडना (मरहट) निवासी बृजलाल (गुडडू) ईट भट्टे पर काम करता है। शनिवार सुबह बृजलाल के ससुराल सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के संदहा गांव से विनोद गौतम उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान वह अपने भांजे आर्यन (7) को भी साथ लेकर गांव संदहा गए थे। शाम को आर्यन बच्चों के साथ घर के बगल खंडहर के समीप खेल रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। उसे खेतासराय के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते रेफर कर दिया। परिजनों उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आर्यन की मौत हो गई। आर्यन 2 बहनों का इकलौता भाई था। आर्यन की माता नाशपत्ती ने बताया कि आर्यन अपने 2 बहनों का इकलौता भाई था। बेटे की मौत से बृजलाल को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विषैले जंतु के काटने से छात्र की मौत-बदलापुर। सरायगुंजा गांव में शनिवार की रात सचिन गुप्त (20) की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक ने वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। रात में भोजन कर सोया था। रात करीब दो बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे चक्कर आने लगा। परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने युवक की असामयिक मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed