फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   An impenetrable fortress of security during festivals, the district divided into seven superzones and 161 sectors

Jaunpur News: त्योहारों पर सुरक्षा का अभेद्य किला, सात सुपरजोन और 161 सेक्टरों में बंटा जिला

Sun, 01 Mar 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
An impenetrable fortress of security during festivals, the district divided into seven superzones and 161 sectors
जौनपुर। आगामी होली और रमजान के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता खाका तैयार किया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरे जनपद को सात सुपरजोन, 28 जोन और 161 सेक्टरों में विभाजित कर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक ने खुद सड़कों पर उतरकर शहर में पैदल मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी जोनल और सेक्टर प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। गौराबादशाहपुर कस्बा सहित धर्मापुर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने रूट मार्च निकालकर आम जनता को सुरक्षा का अहसास कराया। गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य बाजारों, चौराहों और घनी आबादी वाले मोहल्लों में गश्त की। गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर अपील की कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के साथ मनाएं। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने या शांतिभंग की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed