फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   An FIR has been lodged against an unknown truck driver and helper in connection with the snatching of a constable posted at Vishwanath Dham.

Jaunpur News: विश्वनाथ धाम में तैनात सिपाही से छिनैती मामले में अज्ञात ट्रक चालक-खलासी पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 25 Nov 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been lodged against an unknown truck driver and helper in connection with the snatching of a constable posted at Vishwanath Dham.
मड़ियाहूं। थाना क्षेत्र में बीते 14 नवंबर को सिपाही से हुई छिनैती के मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार को अज्ञात ट्रक चालक व खलासी के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रानी निवास भगवती शीतला निवासी विश्वजीत राय, जो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। इन दिनों शादी के सिलसिले में अवकाश लेकर घर आए हुए हैं। उन्होंने पुलिस को ऑनलाइन तहरीर देकर बताया कि वह 14 नवंबर को परिवार के साथ विंध्याचल जनेऊ संस्कार के लिए गए थे। लौटते समय रात 7:40 बजे मड़ियाहूं रेलवे लाइन के पास बिना नंबर की ट्रक उनकी कार के आगे चल रहा था। पास नहीं दे रहा था। कुछ दूर आगे हाईवे 135A पर ट्रक चालक ने अंधेरे में गाड़ी रोक दी। इसी दौरान ट्रक का ड्राइवर व खलासी लोहे की सरिया लेकर उतरे और स्थिति समझने से पहले ही उनकी जेब से इंगेजमेंट रिंग और 7 हजार रुपये छीनकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने रात 8 बजे से लगातार 112 नंबर पर 46 बार कॉल किया, लेकिन कॉल नहीं लग सकी। राहगीरों से मदद मांगी, पर सहयोग नहीं मिला। आगे जाकर पुलिस की गश्ती जीप दिखने पर उन्होंने घटना की पूरी जानकारी दी। गश्त दल ने उन्हें मड़ियाहूं कोतवाली का नंबर दिया, जिस पर उन्होंने विस्तृत सूचना दी, साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक (क्राइम) इरफान अली ने बताया कि पीड़ित द्वारा ऑनलाइन शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच कर रविवार को पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed