फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   An exorcism was done due to snake bite, middle-aged man died

Jaunpur News: सांप काटने पर कराई झाड़ फूंक, अधेड़ की मौत

Mon, 12 Aug 2024 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
An exorcism was done due to snake bite, middle-aged man died
मीरगंज। गोधना गांव नाली की सफाई करते समय सांप के काटने से मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पहले झांड़ फूंक कराया और जब सुधार नहीं हुआ तो इलाज के लिए सीएचसी गए लेकिन अधेड़ को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोधना गांव निवासी हरिश्चंद्र (40) रविवार दोपहर में नहर विभाग की माइनर (नाली) साफ कर रहा थे तभी सांप ने पैर में काट लिया। इसके बाद परिजन झाड़ फूंक कराने के बाद इलाज के लिए मछलीशहर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पांच बेटियां हैं। थानाध्यक्ष रमेश कुमार का कहना है की सांप काटने की सूचना परिजनों ने दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed