फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Amrit Yoga week started in the concern of health

सेहत की फिक्र में अमृत योग सप्ताह का शुभारंभ

Tue, 14 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Amrit Yoga week started in the concern of health
जौनपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर 14 से 20 जून तक अमृत योग सप्ताह एवं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को डीएम ने पुलिस लाइन परिसर में अमृत योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन

डीएम ने आम जनमानस को योग को दैनिक जीवन में उतारने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों के माध्यम से स्कूल, कॉलेज, औद्योगिक संगठन, बैंकर, स्वयं सहायता समूह की सखियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, निजी एवं सरकारी चिकित्सालय, जिम, स्पोर्ट्स स्टेडियम आदि के संबंधित युवक-युवतियों, वरिष्ठ नागरिकों सहित जनपद के समस्त लोगों को आयुष कवच ऐप डाउनलोड करा कर योग करने के लिए प्रेरित करें। 14 जून से अमृत योग सप्ताह का शुभारंभ किया जा रहा है। प्रतिदिन योग करें और अन्य लोगों को योग के लाभ बताएं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शहर डा. संजय कुमार, डीडीओ बीबी सिंह, क्षेत्रीय यूनानी आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, पतंजलि के योग प्रशिक्षक हरि अचल मूर्ति, योग वेलनेस सेंटर से विकास यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed