फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Amethi Sports Club defeated Agra 38-26 in the inaugural match.

Jaunpur News: उद्घाटन मैच में अमेठी स्पोर्ट्स क्लब ने आगरा को 38-26 से हराया

Fri, 08 Dec 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Amethi Sports Club defeated Agra 38-26 in the inaugural match.
जौनपुर। खेल निदेशालय एवं कबड्डी एसोसिएशन के समन्वय से टीडी कॉलेज जौनपुर में शुक्रवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। उद्घाटन मैच में आगरा को 38-26 के अंतर से हराकर अमेठी स्पोर्ट्स क्लब ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में आगरा की ओर से पंकज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। इनके खेल से खुश होकर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने नकद पुरस्कार किया। अमेठी छात्रावास की तरफ से रोहित एवं गोविंद बालियान ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। पहले हाॅफ में मैच बराबरी पर चलता रहा। इससे पहले टीडी कालेज के उमानाथ सिंह इंडोर स्टेडियम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी डा. अतुल सिन्हा ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश की खेल नीति बन गई है। जल्द ही अमल में लाई जाएगी। इसका लाभ आने वाले दिनों में खिलाड़ियों में देखने को मिलेगा। कबड्डी संघ के महासचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में अच्छे खिलाड़ियों का चयन प्रदेशीय टीम में किया जाएगा। इस मौके पर चंदन सिंह, राजकुमार, कृष्ण कुमार यादव, अमरजीत यादव, पुलक कुमार डे, राजीव कुमार बच्चा, रविचद्र यादव आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता मे कुल 20 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता लीग कम नाक आउट के आधार पर कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed