फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ambulances will be stationed at every block during polling

मतदान के दौरान हर ब्लाक पर तैनात रहेगी एंबुलेंस

Mon, 07 Mar 2022 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ambulances will be stationed at every block during polling
जौनपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान सोमवार को जनपद के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर एबुलेंस तैनात रहेगी। जरूरत पड़ने पर किसी को इमरजेंसी चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन

चुनाव के समय आकस्मिक चिकित्सकीय सेवा प्रभावित न हो इसके लिए अस्पतालों में पूरी तैयारी कर ली गई है। स्वास्थ्यकर्मियों को भी आवश्यक निर्देश जारी कर दिया गया है। कोविड संक्रमण के तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किया गया था। स्वास्थ्य कर्मियों को दवाएं उपलब्ध कराकर उन्हें तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगाए सभी मतदान कार्मिकों की थर्मल स्क्रीनिग, कोविड जांच के साथ ही उपचार की भी व्यवस्था की गई थी। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि हर मतदेय स्थल और मतगणना स्थल पर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किया जाएगा। जरूरी दवाओं के साथ मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण के समय ही सभी मतदान कर्मियों को इम्यूनिटी बूस्टर किट के साथ ही दवाओं की किट उपलब्ध करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed