फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ambulance drivers will get PPE kit from the hospital

एंबुलेंस चालकों को अस्पताल से मिलेगा पीपीई किट

Thu, 10 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ambulance drivers will get PPE kit from the hospital
जौनपुर। कोविड मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस के चालकों और सहायक को पीपीई किट और अन्य जरूर सामानों के लिए जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनको सीएचसी-पीएचसी से ही कोरोना सुरक्षा की सामग्री मिल जाएगी। इस व्यवस्था के लागू होने पर एंबुलेंस चालकों ने राहत संतष जताया है।
विज्ञापन

पहले कोविड-19 संक्रमित मरीज को लाने के लिए पीपीई किट के लिए जिला अस्पताल में घंटों इंतजार करना पड़ता था। इससे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी विलंब होता था। जिले में मरीजों को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने के लिए 104 एंबुलेंस की व्यवस्था है। इसमें 108 नंबर की 50 एंबुलेंस, महिलाओं के लिए 102 की 51 एंबुलेंस संचालित की गई हैं। गंभीर रोगियों के लिए एलएस श्रेणी तीन एंबुलेंस संचालित की जा रही हैं। इसमें मरीजों के लिए जीवन रक्षक दवाओं के साथ ऑक्सीजन की व्यवस्था रहती है। कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचाने के लिए 20 एंबुलेंस लगाई गई हैं। ये जिले भर से मरीजों को कोविड हास्पिटल तक पहुंचाती हैं। ऐसे मरीजों को लाने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ती है। लिहाजा इनके चालकों और सहायकों के लिए पीपीई किट की व्यवस्था की गई है लेकिन अब तक यह किट जिला अस्पताल से दी जाती थी। अब एंबुलेंस की तैनाती वाले स्वास्थ्य केंद्र से मिलने पर कार्य कुशलता बढ़ेगी।
विज्ञापन

आटो एसाइन से बढ़ी एंबुलेंस चालकों की समस्या
जौनपुर। एंबुलेंस एलाट करने के लिए लागू किए गए आटोएसाइन सिस्टम से एंबुलेंस चालकों की परेशानी बढ़ गई है। ऑनलाइन एलाटमेंट के समय जिस एंबुलेंस का लोकेशन शो करता है उसे एलाट कर दिया जाता है। ऐसे में कई बाद जौनपुर के मरीज को एंबुलेंस की जरूरत है तो उसे प्रयागराज या वाराणसी का एंबुलेंस एलाट हो जा रहा है। जिले मेें ऐसी गड़बड़ी आए दिन मिल रही है। केराकत के मरीज को मुफ्तीगंज तो करंजाकला के मरीज को सदर का एंबुलेंस भेज दिया जा रहा है। जीवन दायिनी सेवा के महामंत्री मनोज कुमार यादव का कहना है कि विगत एक सप्ताह से यह दिक्कत आ रही है। इस कारण एंबुलेंस समय से मरीजों के पास नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed