फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ALS ambulance workers demonstrated for demands

एएलएस एंबुलेंस कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 23 Jul 2021 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
ALS ambulance workers demonstrated for demands
जौनपुर। जीवन दायिनी सेवा से जुडे एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। कंपनी बदले जाने पर एंबुलेंस सेवा से जुडे़ कर्मचारियों का समायोजन करने की मांग उठाई। जीवन दायिनी सेवा के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय और मंत्री बृजेश कुमार के निर्देश पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि एएलएस कंपनी बदलने पर कर्मचारियों को न बदला जाए उनका समायोजन किया जाए। कोरोना संक्रमण के दौरान सेवा करने वाले वारियर्स को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त किया जाए, कोरोना संक्रमण में शहीद हुए लोगों के परिजनों को बीमा की राशि उपलब्ध कराई जाए, बीमा राशि में किसी तरह की कटौती न की जाए, कर्मचारियों को नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन नहीं किया जाता है। तब तक चार घंटे की ओटी दी जाए, संक्रमण को देखते हुए कर्मचारियों के साथ सहानुभूति रखते हुए उन्हें काम पर रखा जाए, प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर डीडी न ली जाए, यदि संगठन की मांगों के सरकार और कंपनी नहीं मानती है तो कर्मचारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी कंपनी और सरकार की होगी। इस मौके पर महामंत्री मनोज कुमार यादव, घनश्याम गुप्ता, संगठन मंत्री राम भजन यादव, कोषाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद, जिला सचिव विजय सिंह, जिला प्रवक्ता संतोष कुमार और मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed