फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Allocation of hostel locks to students

छात्रों के लिए खुले हॉस्टल के ताले, 110 को हुआ आवंटन

Wed, 02 Dec 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Allocation of hostel locks to students
करंजाकला। कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच पूविवि के हॉस्टल मंगलवार से विद्यार्थियों के लिए खोल दिए गए। पहले दिन 110 छात्र-छात्राओं को हॉस्टल आवंटन हुआ। सभी को साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के मानक का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

पहले दिन द्रौपदी महिला हॉस्टल में 40 और रानी लक्ष्मीबाई में 25 छात्राओं ने हॉस्टल की फीस जमाकर आवंटन कराया। इसी क्रम में सीवी रमन हॉस्टल में 15, चरक हॉस्टल में 10 और विश्वकर्मा हॉस्टल में 20 छात्रों ने प्रवेश लिया। हॉस्टल आवंटन कराते समय दिसंबर से मई तक द्वितीय और चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों को मेस का शुल्क 36 हजार दो सौ जमा करना होगा। प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए शुल्क 37 हजार दो सौ रुपये है। पुरुष हॉस्टल में सभी नये वार्डेन की तैनाती की गई है। सीवी रमन की जिम्मेदारी डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, चरक हॉस्टल में डॉ. मनीष प्रताप सिंह, विश्वकर्मा छात्रावास में डॉ. नीतीश कुमार जायसवाल वार्डेन बनाए गए। इसी प्रकार महिला हॉस्टल में पुराने वार्डन ही हैं। द्रौपदी हॉस्टल में अन्नू त्रिपाठी, रानी लक्ष्मीबाई में पूजा सक्सेना की तैनाती है। हॉस्टल एलाटमेंट की जिम्मेदारी लाल बहादुर को सौंपी गई है। सहयोग के लिए उनके साथ बृजेश कुमार सिंह, राजेश मित्तल और मोहम्मद इमाम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed