Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Allegation of pressuring to pay 32 lakh or 15 thousand every month

Jaunpur News: 32 लाख या हर महीने 15 हजार देने का दबाव बनाने का आरोप

Sat, 07 Nov 2026 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Allegation of pressuring to pay 32 lakh or 15 thousand every month
जौनपुर। पुलिस लाइन में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी महिला और उसके पति पर रुपये लेने, 32 लाख रुपये की मांग करने और विरोध करने पर हनीट्रैप में फंसाकर झूठे मुकदमे में बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि महिला ने जमीन के क्रय-विक्रय के सिलसिले में बातचीत के दौरान अपनी जरूरत बताकर हेड कांस्टेबल से 52 हजार रुपये नकद और 15 जुलाई 2026 को गूगल पे के माध्यम से 71,500 रुपये अपने खाते में लिए थे। बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर (मझौवां) निवासी दिलीप कुमार जौनपुर पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि साल 2023 में लाइन बाजार थाने में दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में विजय लक्ष्मी उपाध्याय ने उनसे संपर्क किया था।
विज्ञापन

इसके बाद साल 2025 में अपने पड़ोसियों के विरुद्ध दर्ज कराए गए एक अन्य मामले में मदद के संबंध में बातचीत होने लगी।
इसी दौरान महिला ने अपने पति से मिले मुख्तारनामे के आधार पर जमीन के क्रय-विक्रय की बात की और अपनी आर्थिक जरूरत बताकर उनसे रुपये लिए। दिलीप कुमार का आरोप है कि जमीन के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि महिला के पति ने एक जुलाई 2026 को मुख्तारनामा निरस्त कर दिया था। इसके बाद जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो महिला ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के साथ उन्होंने पूर्व के मामलों से संबंधित अभिलेखों का हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। लाइन बाजार थानाध्यक्ष विनीत राय ने बताया कि उनकी शिकायत पर महिला और उसके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed