फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Allegation of getting land registered in wife's name by rigging during consolidation

Jaunpur News: चकबंदी के दौरान हेराफेरी कर पत्नी के नाम जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप

Tue, 04 Mar 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Allegation of getting land registered in wife's name by rigging during consolidation
सुरेरी। मलेथू गांव में चकबंदी के दौरान लेखपाल पर हेराफेरी अपनी पत्नी के नाम 12 बिस्वा जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप है। भूमि का बाजार भाव करीब 12 लाख रुपये हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की।
विज्ञापन

सुरेरी थाना क्षेत्र के मलेथू गांव में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही हुई। गांव के ही ज्ञानप्रकाश ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर लेखपाल रामचरण यादव के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि लेखपाल द्वारा ग्रामीणों को सड़क किनारे चक काटने की लालच देकर धन वसूली की जा रही है। आरोप है मृत सुरसत्ती देवी की जमीन में हेराफेरी कर अपनी पत्नी प्रमिला यादव के नाम रजिस्ट्री करा लिया गया। ज्ञान प्रकाश ने चकबंदी विभाग के अधिकारी समेत मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की। उन्होंने चकबंदी लेखपाल को गांव से हटाने व उन पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। चकबंदी लेखपाल रामचरण यादव ने बताया कि मैंने पैसा देकर जमीन रजिस्ट्री कराई है। जमीन में हेराफेरी की बात पूछे जाने पर लेखपाल ने उच्चाधिकारी के आदेश पर वरासत की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed