फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Allegation of encroachment on the land of Shri Hanumangarhi temple situated on the border of three villages.

Jaunpur News: तीन गांवों की सरहद पर मौजूद श्री हनुमानगढ़ी मंदिर के जमीन पर कब्जा करने का आरोप

Tue, 13 Aug 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Allegation of encroachment on the land of Shri Hanumangarhi temple situated on the border of three villages.
बक्शा। बक्शा के श्री हनुमान गढ़ी मंदिर की जमीन मापी कर अलग करने के लिए दो गांवों के प्रधान और मंदिर प्रबंध कमेटी ने सोमवार को एसडीएम सदर से राजस्व कर्मियों की टीम से मापी कराने की मांग की। तीन गांवों की सरहद पर मौजूद श्री हनुमानगढ़ी मंदिर की जमीन कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 1960 में तत्कालीन थानाध्यक्ष त्रियुगी नारायण पांडेय और लखनीपुर गांव के तत्कालीन प्रधान बैजनाथ सिंह सहित क्षेत्र के संभ्रांतजनों की मौजूदगी में श्री हनुमानगढ़ी मंदिर का निर्माण हुआ। मंदिर सद्दोपुर, लखनीपुर और बक्शा गांव के सरहद पर बना हुआ है। मंदिर परिसर का तालाब बक्शा गांव में पड़ता है जबकि सटा हुआ मंदिर सद्दोपुर और बगल का हिस्सा लखनीपुर गांव की सरहद पर था। आरोप है कि मंदिर परिक्षेत्र में खंभा लगाकर बैरिकेटिंग की गई थी। इधर, बीच कुछ खंभे चोर उखाड़ ले गए। दूसरा खंभा लगाकर कब्जा किया जा रहा है। प्रधान लखनीपुर राहुल सिंह, बक्शा प्रधान द्वारिका प्रसाद मौर्या और शिक्षक देवेंद्र सिंह ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर तीनों गांवों के राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में मापी कराए जाने की मांग की। मंदिर की जमीन कब्जा करने की शिकायत के बाद से क्षेत्र की जनता में आक्रोश है। इस बाबत थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि जिस दिन राजस्व कर्मियों की टीम मापी के लिए आएगी, पुलिस बल की मौजूदगी में मापी करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed