{"_id":"603fd4b08ebc3e8ca53404f1","slug":"all-the-four-wards-of-zilla-panchayat-in-madihu-reserved-for-women-jaunpur-news-vns5779206141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ियाहूं में जिला पंचायत के चारों वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ियाहूं में जिला पंचायत के चारों वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
विज्ञापन
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने के लिए आरक्षण जानने को बेकरार दावेदारों का इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। जिला प्रशासन ने बुधवार की सुबह 83 वार्डों के जिला पंचायत सदस्य, 1740 ग्राम पंचायतों में प्रधान व वार्ड सदस्य और 21 ब्लाक प्रमुख व 2027 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी। इसे ब्लाक कार्यालय और जिला स्तर पर विकास भवन में चस्पा किया गया है। सुबह से ही अपने गांव और वार्ड का आरक्षण जानने के लिए दावेदार सूची खंगालते रहे। अनुकूल आरक्षण होने पर कुछ की बांछे खिल गई तो कइयों को मायूसी भी मिली है। इस सूची पर चार मार्च से आपत्तियां ली जाएंगी।
जौनपुर जिला प्रशासन की ओर से जारी सूची में जिला पंचायत के कुल 83 वार्डों में से 54 वार्डों को आरक्षित किया गया है। ब्लाक प्रमुख के 21 पदों में से 13 आरक्षित हैं। जिला पंचायत सदस्यों की सूची में खास बात यह है कि मड़ियाहूं ब्लाक के सभी चार वार्ड (47, 48, 49 व 50) महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। शासन ने इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित किया है। लिहाजा महिला आरक्षण वाली सदस्य सीटों पर ही लोगों की खास निगाह है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि इस सूची पर चार मार्च से आठ मार्च तक आपत्ति दी जाएगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी होगी। इसी आधार पर चुनाव कराए जाएंगे। जिसे भी इस सूची पर आपत्ति हो वह तय समय में संबंधित ब्लाक, जिला कार्यालय पर साक्ष्यों सहित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकता है।
जिला पंचायत सदस्य की सीटों का आरक्षण:
अनुसूचित जाति महिला: वार्ड संख्या 83, 81, 58, 8, 12, 77, 78
अनुसूचित जाति: 42, 28, 40, 52, 29, 55, 41, 34, 13, 06, 66, 74
अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 79, 43, 36, 03, 69, 15, 75, 72
अन्य पिछड़ा वर्ग: 59, 17, 30, 23, 64, 61, 62, 25, 01, 09, 33, 02, 67, 76
महिला: 32, 56, 49, 50, 48, 39, 65, 47, 24, 04, 05, 73, 71
---