फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   All sects are strong pillars of the nation: Sanjay Singh

सभी पंथ राष्ट्र के मजबूत स्तंभ : संजय सिंह

Thu, 03 Sep 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
All sects are strong pillars of the nation: Sanjay Singh
मछलीशहर में बावफात पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते मुख्य अतिथि संजय सिंह (आयोजक मंडल)
मछलीशहर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मछलीशहर में आयोजित 71वें राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। इसका निर्माण हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी के सहयोग से हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी पंथ देश के मजबूत स्तंभ हैं। सीरत कमेटी मछलीशहर की ओर से जामा मस्जिद के मैदान में आयोजित इस गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सिंह ने कहा कि देश में हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि देश की मजबूती और तरक्की का आधार आपसी एकता और भाईचारा ही है, और इसके अभाव में देश की अखंडता को खतरा हो सकता है। उन्होंने देश की विविधता में एकता पर प्रकाश डाला और सभी समुदायों से मिलकर रहने एवं एक-दूसरे का सम्मान करने का आह्वान किया। कहा कि राष्ट्रीय एकता केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश के विकास और सुरक्षा के लिए एक अनिवार्य शर्त है। कार्यक्रम में मौलाना वसीम शेरवानी ने इस्लाम की रोशनी में आपसी भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। वहीं, शहर-ए-इमाम मौलाना अबुल कलाम ने भी इस्लाम के दृष्टिकोण से देश से मोहब्बत, आपसी सौहार्द और भाईचारे पर अपने विचार रखे। सीरत कमेटी के अध्यक्ष राशिद खान, महामंत्री फिरोज अहमद, शकील अहमद, हाफिज अफजल, हाफिज खालिद, मोहम्मद अकील अंसारी, गुलाम रसूल ‘बबलू’ राइन, हाजी इश्तियाक खान, शमशुल इस्लाम, इब्राहिम, अरबाज अंसारी, नसीम खान आदि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज मोहम्मद रिजवान इमाम शाही जामा मस्जिद के तिलावते कलाम-ए-पाक से हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीरत कमेटी के संरक्षक मोहम्मद इमरान साहब ने की। संचालन हाजी एजाज खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed