फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   All preparations completed tomorrow's convocation ceremony

पूविवि का दीक्षांत समारोह कल सभी तैयारियां पूरी

Wed, 08 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
All preparations completed tomorrow's convocation ceremony
पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 25वां दीक्षांत समारोह 10 दिसंबर को आयोजित होगा। समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगी। एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक पद्मश्री प्रो. जेएस राजपूत मुख्य अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति सर्वोच्च अंक पाने वाले 65 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी। इसमें स्नातक के 18 विद्यार्थियों जिसमें 7 छात्र एवं 11 छात्राएं हैं। इसी तरह परास्नातक में 47 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक मिलेगा जिसमें 13 छात्र और 34 छात्राएं शामिल हैं। विभिन्न संकायों के 96 शोधार्थियों को दीक्षांत समारोह में पीएच.डी की उपाधि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. जेएस राजपूत को विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में किए गए योगदान को देखते हुए दीक्षांत समारोह में डी.एससी की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। रसायन विज्ञान विषय में प्रो. दीपक पठानिया को डी.एससी की उपाधि मिलेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजकीय स्कूलों के 51 छात्र- छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। राज्यपाल इन बच्चों को स्कूल बैग ज्योमेट्रिक बाक्स, फल और पुस्तक प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

बता दें कि दीक्षांत समारोह 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे से अपराह्न 12.30 तक अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में सम्पन्न होगा। नौ दिसंबर को पूर्वाभ्यास किया जाएगा। स्वर्णपदक धारकों को वेशभूषा के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। छात्राएं सफेद सलवार, सफेद दुपट्टा हल्के रंग का कुर्ता या हल्के रंग की साड़ी में होंगी। स्वर्ण पदक छात्र हल्के रंग की पूरी बांह की शर्ट, गाढ़े रंग की पैंट ही पहनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed