फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   All 479 sealed liquor shops

सील की गई शराब की सभी 479 दुकानें

Sun, 12 Apr 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
All 479 sealed liquor shops
जौनपुर। लॉकडाउन के दौरान चोरी-छिपे शराब बेचने की लगातार आ रही शिकायतों के बाद हरकत में आए आबकारी विभाग ने रविवार को जिले में शराब की सभी 479 दुकानें और एक मॉडल शॉप को सील कर दिया। दुकानों के स्टॉक का ब्योरा भी लिया गया है। समय-समय पर स्टॉक का मिलान किया जाएगा और अंतर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में देसी शराब की 272, अंग्रेजी की 107 और बीयर की 100 दुकानें हैं। इनके अलावा एक मॉडल शॉप भी है। 24 मार्च को लॉकडाउन के बाद से शराब की दुकानें बंद कर दी गई थीं। पर कई दुकानों से चोरी-छिपे शराब बिक्री की जा रही थी। सेल्समैन खिड़की से शराब बेच रहे थे तो कहीं रात में शराब की पेटी निकालकर दूसरी जगह से बेची जाती थी। सोशल मीडिया पर आए दिन इसका वीडियो वायरल हो रहा था। पर जांच के लिए अफसर जाते थे तो उन्हें कुछ नहीं मिलता था। लगातार शराब बिक्री के मामले आने के बाद विभागीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे तो डीएम के आदेश पर रविवार को जिले में सभी शराब व बीयर की दुकानों को सील करा दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि बंदी में लगातार शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इसके मद्देनजर सभी दुकानों को सील करा दिया है। उनके मौजूदा स्टॉक का ब्योरा भी ले लिया गया है। समय-समय पर आकस्मिक जांच की जाएगी। अगर स्टॉक में अंतर मिला तो दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब
जौनपुर। आबकारी विभाग ने लाइसेंसी दुकानों को भले बंद करा दिया हो लेकिन शराब की बिक्री बंद नहीं हुई है। गांवों में अवैध ढंग से शराब बनाई व बेची जा रही है। ईंट भट्ठों पर कच्ची शराब की भट्ठियां धधक रही हैं। एक माह के अंदर जिले के बरसठी, मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर सहित अन्य स्थानों से भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी भी हो चुकी है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अभियान चलाकर अवैध शराब बेचने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed