फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Akhilesh Yadav reach Dr. KP Yadav house today to mourn in jaunpur Jaunpur

जौनपुरः डॉ. केपी यादव के परिजनों से मिले अखिलेश यादव, सरकार पर भी साधा निशाना, बोले- आरक्षण खत्म करना चाहती है भाजपा

Sun, 05 Sep 2021 04:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 05 Sep 2021 04:39 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के नेता व गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ केपी यादव का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार (31 अगस्त) की सुबह करीब चार बजे निधन हो गया। उनकी डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव के बेहद करीबी थे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav reach Dr. KP Yadav house today to mourn in jaunpur Jaunpur
अखिलेश यादव ने डॉ. केपी यादव के परिजनों से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को जौनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केपी यादव के निधन पर उनके घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। साथ ही डॉ. केपी यादव के परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। इससे पहले उन्होंने भदोही जिले के इनार गांव का दौरा किया था, जहां शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शोक व्यक्त करने के बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात की। जहां भाजपा सरकार पर हमला बोला।

विज्ञापन


आरक्षण खत्म करना चाहती है सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है। इस सरकार ने सिर्फ अमीरों के लिए काम किया है। सरकारी संपत्ति को बेचने का कार्य कर रही है। उन्होंने उज्जवला योजना को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना से गरीबों को गैस सिलिंडर दिया जा रहा है, लेकिन महंगाई इस तरह से बढ़ा दी गई है कि उज्ज्वला योजना का नाम अब बुझजला रख देना चाहिए। गरीब परिवार के लोग गैस सिलिंडर भी नहीं भरवा पा रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार डीजल और पेट्रोल का दाम बढ़ा रही है, लेकिन किसानों की आय अब तक नहीं बढ़ी। इस सरकार में शिक्षकों का सबसे बहुत अपमान हुआ है। समाजवादी पार्टी इनकी हर स्तर से मदद को तैयार है। अब रह वर्ग बदलाव चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akhilesh Yadav reach Dr. KP Yadav house today to mourn in jaunpur Jaunpur
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हुए शोकसभा में शामिल। - फोटो : अमर उजाला

31 अगस्त को केपी यादव का निधन, मुलायम सिंह के करीबी थे
समाजवादी पार्टी के नेता व गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केपी यादव की 31 अगस्त की सुबह चार बजे लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

कुछ माह से अखिलेश से बढ़ गई थी नजदीकियां
डॉ. केपी यादव मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी थे। इधर कुछ माह से उनकी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। उनके निधन के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शोकसभा का आयोजन किया था। इसके बाद शुक्रवार को नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी भी शोक जताने उनके घर आए थे। पार्टी के जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी बताते हैं कि डॉ. केपी यादव 36 बार गिरफ्तार हुए थे और 12 बार जेल की रोटियां भी खाई हैं। वह कुशल वैज्ञानिक से लोकप्रिय नेता बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed