फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Akhilesh Yadav is the hero of PDA: District President

पीडीए के नायक हैं अखिलेश यादव : जिलाध्यक्ष

Wed, 02 Jul 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav is the hero of PDA: District President
जिले में मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सपा जनों ने जन्मदिन मनाया। बरईपार बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बाटीं।
विज्ञापन

सपा नेता दिनेश यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीडीए के जनक हैं और पिछड़ा दलित के मसीहा हैं।
इनके नेतृत्व में 2027 में सपा प्रदेश में सरकार बनाएगी। इस मौके पर अश्विनी यादव, अजय यादव, संदीप यादव, अवधेश यादव आदि उपस्थित रहे। महाराजगंज के भीमराव आंबेडकर पीजी काॅलेज प्रांगण में सपा जनों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर 101 आम के पौधे रोपे।
विज्ञापन

नगर के होटल में कार्यकर्ताओं ने केक काट कर सपा प्रमुख की दीर्घायु होने की कामना की। पौधरोपण कर 2027 में उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए के नायक है। पीडीए समाज को एकजुट कर 2027 में सपा प्रदेश में सरकार बनाएंगी। इसके बाद विधायक तूफानी सरोज, विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, प ने विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के साथ कार्यकर्ताओं ने गौराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय बहोरा का पूरा में पौधरोपण किया। मडियाहूं क्षेत्र के औरैला गांव में ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed