फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   AKhilesh yadav invite rakesh tikait for contest up assembly elections 2022 from samajwadi party

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: मैं राकेश टिकैत के संपर्क में हूं, चुनाव लड़ना चाहते हैं तो स्वागत है

Wed, 15 Dec 2021 06:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Dec 2021 06:07 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जौनपुर जिले में दूसरे दिन भी विजय रथ यात्रा जारी है। 

विज्ञापन
AKhilesh yadav invite rakesh tikait for contest up assembly elections 2022 from samajwadi party
विजय रथ यात्रा में अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राकेश टिकैत किसी राजनीतिक दल की तरह काम नहीं करते। वह हमेशा किसानों की बात करते हैं। कहा कि उनके बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते। अगर वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो अच्छी बात है, उनका स्वागत है।

विज्ञापन


पूर्व सीएम जौनपुर के  सुजानगंज स्थित दहेव में आयोजित सभा के दौरान एक न्यूज चैनल से बात कर रहे थे। इससे पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करती है। भाजपा की कथनी और करनी में जमीन, आसमान का अंतर है। भाजपा किसी वादे पर खरी नहीं उतरी है।
विज्ञापन


भाजपा ने जनता से सिर्फ छलावा किया
एक लाइन में कहा जाए तो भाजपा जुमलों की सरकार है। चुनाव में मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए वह धार्मिक चश्मा पहन लेती है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से सिर्फ छलावा किया है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। धान नहीं खरीदा जा रहा। कोई भी कार्य बिना पैसे के नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः अखिलेश यादव बोले: सरकार उड़ा रही संविधान की धज्जियां, तीन माह में पेट्रो कंपनियों को 600 गुना फायदा

परीक्षा से पहले पेपर लीक हो रहा है। यह सरकार किसी की नहीं हो सकती। जब चुनाव आता है तब भाजपा को धर्म की याद आती है। भाजपा की सरकार पिछड़े वर्गों की विरोधी है। यह पिछड़ों की गणना नहीं करवाना चाहती। यदि सपा की सरकार आई तो यह काम निश्चित रूप से होगा। कहा कि भाजपा ने ही डिप्टी सीएम बनाने की परंपरा शुरू की है।

सरकार प्रदेश में चलाना चाहती है ठोको राज

अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार ठोको राज चलाना चाहती है। खुलेआम एनकाउंटर किए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर जौनपुर और गोरखपुर की घटनाओं को लिया जा सकता है। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। आने वाले समय में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी और पीड़ितों को न्याय मिलेगा। किसी को कानून से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

समाजवादी विजय रथ यात्रा के दौरान बदलापुर में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ अन्याय किया। बहुत दु:ख और तकलीफें दी हैं। डबल इंजन की सरकार ने जनता को निराश किया है। जनता से भेदभाव किया है। गरीबों का खर्च नहीं चल पा रहा है। अब लोग सरकार में बदलाव चाहते हैं।

क्या यह लाल टोपी आतंकवादियों की ?

भाजपा की सभाएं सरकारी होती हैं, लेकिन हमारी सभा में जनता अपना पैसा खर्च करके आ रही है। लाल टोपी पर  कहा कि यह रंग भावनाओं का है। भाजपा बताए कि क्या यह लाल टोपी आतंकवादियों की है। उन्हें तो अब इस रंग से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। हमारी पार्टी महिलाओं और युवाओं को साथ लेकर कार्य कर रही है। दावा किया कि घोषणा पत्र सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed