फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   AIDSO contacted in support of Bharat Bandh on 27th

एआईडीएसओ ने 27 को भारत बंद के समर्थन में किया संपर्क

Tue, 21 Sep 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
AIDSO contacted in support of Bharat Bandh on 27th
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने के लिए मंगलवार को आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) के कार्यकर्ताओं ने सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज बदलापुर के मुख्य द्वार पर पर्चा बांटकर छात्रों से संपर्क किया। पर्चा में तीनों कृषि कानून व विद्युत बिल 2020 तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ 27 सितंबर को आयोजित भारत बंद को सफल बनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन

जिला संयोजक संतोष कुमार ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। इससे महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार बढ़ेगा। कोरोना महामारी के दौर में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 छात्र व शिक्षा विरोधी है। इसके माध्यम से शिक्षा को मंहगा किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न पाठ्यक्रमों में मनमाना परिवर्तन करने का आरोप लगाया। उन्होंने 27 सितंबर को आयोजित भारत बंद को समर्थन देने का आह्वान किया। इस दौरान दिलीप कुमार, संतोष कुमार, विकास कुमार, अनीता, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed